पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म फेस्टिवल में 24 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

फिल्म फेस्टिवल में 24 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. भारतीय सिनेमा के सौ साल के उपलक्ष्य में फिल्म सोसायटी ऑफ जोधपुर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की संयुक्त मेजबानी में 14 फरवरी से टाउन हॉल में फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। सचिव मोहनस्वरूप माहेश्वरी ने बताया कि इसमें दादा साहब फालके की राजा हरीशचंद्र, संत तुकाराम, नीचा नगर, अछूत कन्या, पृथ्वी वल्लभ जैसी 24 हिंदी क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा।
इस दौरान जोधपुर के अभिनेता सज्जन महिपाल और पहली बोलती फिल्म आलमआरा में संगीत देने वाले बृजलाल वर्मा का मरणोपरांत सम्मान किया जाएगा। फेस्टिवल का उद्घाटन शनिवार को शाम छह बजे बिहार हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश बालिया करेंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश विनीत कोठारी, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फिल्म निदेशक कुमार शाहनी, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, अकादमी अध्यक्ष डॉ. प्रीतम बी यशवंत, शायर शीन काफ निजाम, फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया अध्यक्ष गौतम कौल महापौर घनश्याम ओझा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।