पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मथुरादासमाथुर हॉस

मथुरादासमाथुर हॉस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहन का हुक शटर में लगाया, स्पीड बढ़ाकर तोड़ा

शास्त्रीनगरथाना पुलिस के अनुसार खेड़ापा में डावरा निवासी ओमकार की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की गई। दुकान का शटर आगे की तरफ उखड़ा हुआ मिला। इससे पुलिस का अंदेशा है कि संभवत: चोर अपने साथ पिकअप जैसी कोई गाड़ी लाए होंगे, जिसका हुक शटर में लगा उसे उखाड़ दिया। इसके बाद शराब बीयर की चुराई 154 पेटी उसमें डाल फरार हो गए।


मथुरादासमाथुर हॉस्पिटल रोड पर स्थित मेट्रो वाइन शॉप से चोरों ने सोमवार रात 147 पेटी बीयर 7 पेटी शराब और एक लाख रुपए चुरा लिए। शॉप में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे ऑन थे। शातिर चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सारे कैमरों को ढूंढा और एक-एक कर उन्हें उखाड़ा। रिकॉर्डिंग स्टोर करने वाला सेटअप भी निकाल लिया। कैमरे सेटअप को भी साथ ले गए।

हॉस्पिटल के नजदीक होने के कारण इस रोड पर रातभर ट्रैफिक चालू रहता है। पुलिस ने इस मार्ग पर अपनी रात्रि गश्त भी बताई है। इस पर भी चोरों ने आराम से शटर तोड़े, शराब की पेटियां वाहन में भरीं और पूरी दुकान में घूमकर कैमरे ढूंढे। इतना समय बिताने के बाद भी वाहन को किसी ने देखा ही चोर का सुराग लगा है।