पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उम्मेद अस्पताल के आसपास प्लास्टिक गिलास पर पाबंदी लगाई

उम्मेद अस्पताल के आसपास प्लास्टिक गिलास पर पाबंदी लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर|उम्मेद अस्पतालके बाहर प्लास्टिक की गिलास पर पाबंदी लगा दी गई है। प्रशासन ने इस संबंध में नगर निगम को आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने निगम सीईआे हरिसिंह राठौड़ को निर्देश दिए हैं कि हाईकोर्ट के आदेश की पालना में अस्पताल परिसर उसके आसपास प्लास्टिक गिलास का उपयोग नहीं किया जाए, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। सीईआे ने इस पर शहर आयुक्त जनार्दन शर्मा से कहा है कि वे अतिक्रमण निरोधक दस्ते सफाई प्रभारी को इसके लिए पाबंद करें। निगम आयुक्त ने सफाई प्रभारी अतिक्रमण निरोधक दस्ते से कहा है कि वे पहले तो अस्पताल के आसपास चाय स्टाल, ढाबे दुकानदारों को समझाएं। फिर भी प्लास्टिक गिलास का उपयोग बंद नहीं हो तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।