पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनकर्मी ने कटवाए हरे भरे पेड़, विभाग ने सस्पेंड कर थाने में रिपोर्ट कराने के दिए आदेश

वनकर्मी ने कटवाए हरे-भरे पेड़, विभाग ने सस्पेंड कर थाने में रिपोर्ट कराने के दिए आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगियावाससे देवलिया रोड पर करीब तीन दर्जन हरे-भरे पेड़ काटने के मामले में मंगलवार को वनकर्मी प्रभुराम राव को सस्पेंड कर दिया गया। ग्रामीणों के वन भवन में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी के सामने धरना-प्रदर्शन करने पर विभाग द्वारा वनकर्मी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बीसलपुर महिला सरपंच गीता के ससुर छोगाराम ने इसे राजनीतिक चाल बताते हुए कुछ लोगों द्वारा बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।

नेशनल हाइवे-12 डांगियावास से देवलिया तक करीब सात किलोमीटर रोड पर लगे हरे-भरे पेड़ों को काटने से नाराज लोगों ने मंगलवार रात झालामंड रोड स्थित वन भवन में हंगामा किया। उस दौरान सभागार में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी, डीएफओ आरके सिंह, एसीएफ विधुशेखर दवे सहित अन्य वन अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने विभाग विरोधी नारे लगा कर प्रदर्शन किया। लोगों ने एडिशनल पीसीसीएफ त्यागी को बताया कि एनएच-12 पर 6 फरवरी को वनकर्मी प्रभुराम राव की मौजूदगी में पेड़ काट कर परिवहन किए गए। इस दौरान पूराराम जाणी, रामपाल भवाद, कानाराम, सिद्धाराम, पूराराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

जोधपुर। वनभवन में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी के सामने धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण।

मुझे सस्पेंड करने की जानकारी नहीं

^एनएच-12पर काटे गए पेड़ों के मामले में मुझे किसने सस्पेंड किया, इसकी जानकारी नहीं है। प्रभुरामराव, सस्पेंड वनकर्मी, वन विभाग

पुलिस जांच कर अपनी कार्रवाई करेगी

^विभागकी ओर से दोषी वनकर्मी राव को सस्पेंड करने के साथ उसके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जा रहा है। वनकर्मी के अलावा पेड़ काटने ले जाने वाले भी दोषी हैं। मैं सरपंच को नहीं जानता, पेड़ काटने वाला कोई भी हो, पुलिस जांच के बाद अपनी कार्रवाई करेगी। लकड़ियों के बारे में पुलिस ही पता करेगी। आरकेत्यागी, एडिशनल पीसीसीएफ राजस्थान वन विभाग

पेड़मैंने नहीं कटवाए, यह किसी की चाल है

^डांगियावाससे देवलिया रोड के बीच लगे पेड़ों को मैंने नहीं कटवाया। यहां कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। मैं ऐसा क्यों करूंगा, मैं तो वन विभाग सहित पूरे प्रशासन को सहयोग करने के लिए तैयार हूं। छोगाराममुंदियाड़ा, (बिसलपुर सरपंच गीता के ससुर)