- Hindi News
- राजनीति से हटकर होगें विकास कार्य : मेघवाल
राजनीति से हटकर होगें विकास कार्य : मेघवाल
पीपाड़ शहर | नवनिर्वाचितभोपालगढ़ महिला प्रधान इंद्रा मेघवाल ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रधान इंद्रा मेघवाल ने कहा कि राजनीति से परे हटकर विकास कार्य किए जाएंगें। इस दौरान विधायक कमसा मेघवाल, उपप्रधान डूंगरराम बडियार ने भी संबोधित किया।
कार्योको समय पर करें पूरा: प्रधान धेड़ू
भोपालगढ़| कस्बेके पंचायत समिति स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति भोपालगढ़ के कर्मचारियों की संयुक्त बैठक नवनिर्वाचित प्रधान चिमनसिंह धेड़ु विकास अधिकारी रामचंद्र जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रधान धेड़ु ने कहा कि कर्मचारी अपने अपने कार्यो को समय पर पूरा करें। कार्यो में कभी कोताही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कई कर्मचारी मौजूद थे।
प्रधानने किए सच्चियाय माता के दर्शन
ओसियां/आंचलिक| पंचायतसमिति ओसियां की नव निर्वाचित प्रधान ज्योति जाणी भाजपा ओसियां मंडल के घोषित हुए मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सोनी ने पार्टी कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों के साथ कस्बे में स्थित विश्व विख्यात मां सच्चियाय के दर्शन कर संपूर्ण क्षेत्र में अच्छे विकास की कामना की।
तिंवरी| जोधपुरजिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, ओसियां प्रधान ज्योति चौधरी,उपप्रधान राकेश माचरा, तिंवरी प्रधान रेणु राठौड,उपप्रधान रेखा परिहार का क्षेत्र के ग्रामीणो ने जोधपुर सक्रिट हाउस पहुचकरस्वागत किया।
मथानिया| नवनिर्वाचितप्रधानज्योति चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान सोनी का नेवरा रोड में ग्रामीणों ने फूलमालाअेां शाल ओढाकर भव्य स्वागत किया।