बच्चों को दी डी-वर्मिंग की दवा
जोधपुर| जिलेकी साढ़े पांच हजार सरकारी स्कूलों में बच्चों को डी-वर्मिंग की दवा निशुल्क पिलाई गई। इस मौके पर हाथ धुलाई दिवस भी मनाया गया। साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए घरेलू उपयोग में आने वाली सामान्य जानकारियां दी गई, ताकि बच्चों को पेट में होने वाली विभिन्न बीमारियों को बचाया जा सके। उपनिदेशक माध्यमिक गजरा चौधरी ने बताया कि जिले की सभी सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को यह दवा दी गई।
संक्रमण से मुक्त रखती है दवा :
बच्चों को एलबेंडाजोल नामक दवा निशुल्क दी गई। इस दवा से हैलमिंथस परजीवी कृमि के संक्रमण से बचाव होता है। इस परजीवी से बच्चे में कुपोषण, मानसिक विकास थम जाता है।
ये करें :
स्वच्छ पानी पीएं, खाना खाने पहले साबुन से हाथ धोएं और साफ-सफाई का ख्याल रखें।