मांजू छह दिन के पीसी रिमांड पर
बालेसर| जिलापुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण हरेंद्र कुमार महावर के निर्देशन में सगींन वारदातो में वाछिंतो अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा सोमवार को बालेसर थाना क्षेत्र की सरहद से गिरफ्तार किये गए हार्डकोर अपराधी गणेश माजूं को मगंलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसको छह दिन के पीसी रिमांड पर बालेसर पुलिस को सौंपा हैं। बालेसर थाना प्रभारी जुल्फीकार अली ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्रवाही करते हुए सोमवार को कई जिलो का वांछित हार्डकोर अपराधी भाटेलाई गावं निवासी गणेश माजूं पुत्र रामाराम विश्नोई उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया की इसके एवं सुभाष विश्नोई के खिलाफ गत 10 मई 2014 को धर्मेन्द्र पुत्र विष्णु गोपाल विश्नोई निवासी लोहावट ने बालेसर थाना क्षेत्र में स्कोर्पियो लूट का मामला बालेसर थाने में दर्ज करवाया था।
इस मामले में यह वाछितं था। इस मामले मे इसे सुराणी गावं की सरहद से गिरफ्तार किया जिसे मगंलवार को बालेसर न्यायालय में पेश किया जहां से उसको दिन के पीसी रिमाडं पर बालेसर पुलिस को सुर्पद किया थाना प्रभारी ने बताया की इस दौरान उससे कई प्रकरणो को लेकर कङी पुछताछ की जाएगी।