- Hindi News
- विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
विद्युत चौपाल में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
चामू | विद्युतवितरण निगम डिस्कॉम चामू कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित विद्युत चौपाल में उपस्थित कई किसानों उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर विद्युत विभाग के जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता भंवरलाल दहिया ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मंगलवार को आयोजित विद्युत चौपाल में उपस्थित उपभोक्ताओं की समस्याओं का हाथोहाथ मौके पर निस्तारण किया जाता हैं। चामू डिस्कॉम के सहायक अभियंता अशोक कुमार सोनी ने बताया कि मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं की समस्रूाओं को सुनकर निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर बताया कि प्रहलादपुरा के मूलेजी का बेरा पर33केवी जीएसएस स्वीकृत हुए एक वर्ष हो गया हैं लेकिन अभीतक निर्माण कार्य स्वीकृत नही हुआ हैं, ग्रामीणो की शिकायत का हाथो हाथ समाधान करते हुए अधीक्षण अभियंता ने शीघ्र दो तीन दिन मे गांव मुलेजी का बेरा में 33केवी जीएसएस का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा गोदेलाई डेरिया गांव 33केवी जीएसएस पर एक-एक अतिरिक्त टांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया। ग्रामपंचायत राजसागर में भी 33केवी जीएसएस बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ मंडल अध्यक्ष भोपालसिंह भाटी, वार्डपंच जेठाराम सारण, सुबेदार मेजर पुरखा राम सारण ,केप्टन जोगाराम चौधरी ,प्रगतिशील किसान अमाना राम प्रहलादपुरा, वरिष्ठ लिपिक मोतीसिंह भाटी सहित कई किसान उपस्थित थे।