अतिरिक्त निदेशक ने किया निरीक्षण
बावड़ी| राज्यसरकार के निर्देशानुसार डॉ. आशुतोष गर्ग निदेशक चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग जोधपुर जिला प्रभारी ने स्वाइन फ्लु डीवार्मिंग दिवस निरीक्षण हेतु बुधवार को ब्लॉक सीएमएचो डॉ. बलवीरसिंह शेखावत के साथ केरलाबेरा, मेघवालों का बास, गोविंदपुरा, तेलियों का बास स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें डीवार्मिंग प्रोग्राम की सभी व्यवस्था सुचारू पाई गई। साथ ही उन्होंने राबामावि उच्च प्राथमिक स्कूल केरला बेरा का डी-वार्मिंग से संबंधित निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, अध्यापको आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं को डी-वार्मिंग दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया।