पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक को लेकर किया जनसंपर्क

बैठक को लेकर किया जनसंपर्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालेसर | जिलेमें कार्यरत पैराटीचर्स एवं शिक्षाकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोधपुर में रविवार को होने वाली बैठक को लेकर बालेसर पंचायत समिति क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष चैनाराम रावल ने बताया कि जिले में कार्यरत पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मियों, लोक जुम्बिश कर्मियों एवं मदरसा पैराटीचर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के लिए रविवार को प्रदेशाध्यक्ष केसरसिंह चम्पावत की अध्यक्षता में जोधपुर स्थित महावीर उद्यान में बैठक रखी गई है। इसके लिए बालेसर पंचायत समिति की स्कूलों में कार्यरत कार्मिकों से संपर्क कर बैठक में भाग लेने का आह्वान किया गया।