बिजली दरें 15 फीसदी बढ़ने की संभावना
बिजली कंपनियों ने विद्युत विनियामक आयोग को 22.5 फीसदी दरें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया
जोधपुर| घाटेमे चल रही प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों ने गत जून में बिजली दरें 22.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग काे दिया, लेकिन आयोग के करीब 15 फीसदी दरें बढ़ाए जाने की संभावना है। दरें बढ़ाने को लेकर आयोग में दर्ज आपत्तियों पर सुनवाई इसी माह पूरी हो चुकी है और गजट नोटिफिकेशन की तैयारी की जा रही है। आयोग भी नई दरों को लेकर मशक्कत कर रहा है।
पांचमाह से चल रही कवायद : बिजलीवितरण करने वाली जोधपुर, जयपुर अजमेर डिस्कॉम ने गत जून में एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) के तहत बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग को भेजा था। इसके बाद आयोग ने सुझाव आपत्तियां मांगी थी। बीस दिन पहले इन पर सुनवाई पूरी हो गई। इस पर विधिक राय भी ली गई। सबसे बड़ी परेशानी किसानों के फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी को लेकर है। फिक्स चार्ज (स्थाई प्रभार) 15 रुपए प्रति हॉर्स पावर से बढ़ा कर 585 रुपए प्रति हॉर्स पावर तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।