पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान : शेखावत

समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान : शेखावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरसांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने लूणी में कार्यकर्ताओं से मिलकर लूणी की समस्याओं के बारे में जानकारियां हासिल की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार सांसद गजेंद्रसिंह लूणी पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत को रेलवे के गेट संख्या सी 225 के बंद हो जाने के कारण हो रही समस्याओं से अवगत कराया वही लूणी में लटकते बिजली के तारों जर्जर अवस्था में हो गए बिजली के पोल को बदलवाने वोल्टेज की समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग भी की। सांसद ने हाथों हाथ बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर लूणी में विद्युत संबंधी समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए वही डीआरएम राजीव शर्मा से मोबाइल पर बात कर ग्रामीणों को का रही समस्याओं के समाधान के लिए कहा। सांसद ने दो अक्टूबर से आंरभ होने वाले सफाई अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की।