- Hindi News
- जेएनवीयू : कॉमर्स की सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 से
जेएनवीयू : कॉमर्स की सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 से
जोधपुर | जेएनवीयूकी एमबीए (सीमेट) एमबीए (एफएस) चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4 अक्टूबर से और एमटीए, एमबीए (सीमेट) एमबीए (एफएस) द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 अक्टूबर से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे की पारी में जसवंत हॉल पुराना परिसर में होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो.जैताराम विश्नोई ने बताया कि समय सारिणी मंगलवार शाम तक तथा प्रवेश पत्र बुधवार शाम तक ऑनलाइन जारी होंगे। एमटीए प्रथम सेमेस्टर, एमबीए (एफएस) प्रथम सेमेस्टर, एमबीए (सीमेट) एवं एमबीए (एफएस) तृतीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं। यदी किसी का परिणाम प्रभावित हुआ हो, तो ऐसे परीक्षार्थी एक अक्टूबर तक परीक्षा आवेदन कर, हार्ड कॉपी तुरंत जमा करवा सकते हैं। पूर्व में यदि ऐसे परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर दिया हैं, तो उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करवाने वालों के ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।