- Hindi News
- रोडवेज की शीतकालीन समय सारिणी एक अक्टूबर से लागू होगी
रोडवेज की शीतकालीन समय सारिणी एक अक्टूबर से लागू होगी
जोधपुर| रोडवेजकी शीतकालीन समय सारिणी एक अक्टूबर बुधवार से लागू होगी। इसमें तीन बसें नई चला यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। वहीं एक बस रेवदर के स्थान पर जोधपुर डिपो से संचालित होगी। जोधपुर जोन कार्यवाहक जोनल मैनेजर मदन चौधरी के अनुसार शीतकालीन समय सारिणी में किसी भी समय में बदलाव नहीं किया गया है। सभी रूट पर बसें अपने निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएगी। जोधपुर डिपो पहले 114 शेड्यूल संचालित करता था। नए टाइम टेबल में इसे बढ़ाकर 117 कर दिए गए हैं।
तीननई बसें: जोधपुरडिपो के टीआई टाइम टेबल प्रभारी बंशीलाल के अनुसार नई समय सारिणी में राई का बाग से भोपालगढ़ सुबह 8:30 बजे दूसरी 10 बजे नई शुरू करने की मुख्यालय से स्वीकृति मिली है। तीसरी बस जोधपुर से शेरगढ़-चाबा तक सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी।
जोधपुरडिपो से चलेगी जोधपुर-रेवदर बस: सुबह6:30 बजे जोधपुर से रेवदर बस का संचालन का जिम्मा दिया है। यह पहले रेवदर डिपो संचालित करता था। यह बस शीघ्र ही रेवदर होते हुए मंडार तक चलाई जाएगी।