पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाएं पूरी करने के लिए जनसहभागिता जरूरी : बारठ

योजनाएं पूरी करने के लिए जनसहभागिता जरूरी : बारठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलौदी | पत्रसूचना कार्यालय जोधपुर द्वारा यहां राउमावि में आयोजित तीन दिवसीय जन सूचना अभियान का सोमवार दोपहर बाद समारोहपूर्वक समापन हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रण किया है कि सन 2022 तक बेघर को घर देने का प्रण किया है और इसे एक चुनौती के रूप में लिया है। इस सपने को साकार करने के लिए सरकार के साथ-साथ जनसहभागिता बहुत महत्वपूर्ण है। भारत को स्वच्छ सुंदर स्वावलंबी बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गीत एवं नाटक प्रभाग के सहायक निदेशक मुकेश शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवक समन्वयक श्यामसुंदर जोशी एवं टिड्डी चेतावनी संगठन के सहायक निदेशक राजेन्द्रसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। नोडल अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि आमजन को शीर्ष कल्याणकारी योजना और कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए जन सूचना अभियान अभिनव पहल है। अभियान में सहयोगी कर्मचारियों, विभागों, संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार नाहेलिया ने किया।

आरटीआईपर संगोष्ठी : अभियानके दौरान आरटीआई पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी राजेश मीणा ने आरटीआई के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सकती है। इस अवसर पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें सही जवाब देने वाले 10 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रोग्रेसिव फोरम के तत्वावधान में कैंसर रोग पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। समन्वयक डॉ. अरूण माथुर ने बताया कि दंत चिकित्सक डॉ1 राजश्री पुरोहित ने कैंसर के बारे में बताया। सिटी मोंटेसरी स्कूल की छात्रा नंदिनी संजय व्यास ने कहा कि वह अपने भाई को तभी राखी बांधेगी जब वह जीवन भर गुटखा, तंबाकू, सुपारी आदि नहीं खाने का प्रण लेगा।

फलौदी. जनसूचना अभियान के समापन समारोह में नशा विरोधी एकांकी का मंचन करता कलाकार और समारोह को संबोधित करते हुए एडीएम आरडी बारठ और मंचासीन अतिथिगण।