पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक चेतना जाग्रति पर ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित

विधिक चेतना जाग्रति पर ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालगढ़ | विधिकसेवा दिवस 2014 के अवसर पर स्कूली छात्रों में विधिक जागृति लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जोधपुर की ओर से सोमवार को सभी ब्लॉक स्तर पर पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नाड़सर रोड स्थित कबीर आश्रम के पीछे आयोजित हुई। इस दौरान उपखंड क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोविंदसिंह राठौड़ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर संचालित सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने उत्साह का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने बताया कि बाल विवाह की रोकथाम, बाल तस्करी की रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के अधिकार, मानवाधिकार, पर्यावरण एवं वन संरक्षण सुरक्षा, नागरिकों के मूलभूत कर्तव्य, धूम्रपान तंबाकू, रैगिंग विरोधी कानून, लोक अदालत निशुल्क विधिक सहायता कार्यक्रम वाद विवाद प्रतियोगिता से संबंधित विधिक विषय वस्तु पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक रामचंद्र जाखड़, रामपाल, कानाराम, रामनिवास भंनगा , चंडीदान, महिपाल काजलिया, भागीरथ गोदारा, छोटूराम जाणी, सीताराम जाखड़ सहित कई शिक्षकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। साथ ही विजेता रहने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।

भोपालगढ़. राउमाविमें विधिक चेतना जागरति की परीक्षा में पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती बालिकाएं।