पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 लाख की गाड़ी के लिए 15.21 लाख में खरीदा वीआईपी नंबर

23 लाख की गाड़ी के लिए 15.21 लाख में खरीदा वीआईपी नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग की ओर से मंगलवार को लग्जरी कारों के लिए मनपसंद वीआईपी नंबरों की नीलामी की गई। इसमें एक फॉरच्यूनर कार मालिक अमराराम ने आरजे 19-यूडी सीरीज में 0001 वीआईपी नंबर 15.21 लाख की बोली लगा कर खरीदा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह प्रदेशभर में अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

डीटीओ मो. रफीक ने बताया कि विभाग की ओर से लग्जरी कारों के तीन तरह के वीआईपी नंबरों की बोली के खरीदार फॉरच्यूनर गाड़ी के मालिक रहे। उन्होंने बताया कि 0111 नंबर 1.55 लाख रुपए में श्रवण कुमार ने खरीदा। वहीं 0777 नंबर महेश अग्रवाल ने 51 हजार में खरीदा। दोनों खरीदारों ने फॉरच्यूनर कार के लिए ये नंबर लिए। जोधपुर में अप्रैल 2014 में सरदारपुरा निवासी एमआर सिंघवी ने मर्सीडीज के लिए 12.32 लाख में नंबर लिए थे।