पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली नोट मामला एकपाकिस्तानी समेत 3 और गिरफ्तार

नकली नोट मामला एकपाकिस्तानी समेत 3 और गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नबिया:नकली नोटों का मुख्य तस्कर

कचरा खां: नबिया का साथी

हेमाराम: जिसको डिलीवरी दी जानी थी

प्रेमाराम: हेमाराम की डील प्रेमाराम से हुई

गिरधारी: दो लाख में तय की नकली नोटों की खेप

मेहमूद खां: पाक से लाया नकली नाट कारतूस

रमजान: मेहमूद ने रमजान की दी खेप

शकूर: खेप मुख्य तस्कर बनिया तक पहुंचाई

नंदलाल माली: (हवाला एजेंट) भुगतान नंदलाल के मार्फत किया गया।

भास्कर न्यूज | बाड़मेर

नकलीनोट मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक पाकिस्तानी समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। ढाई लाख के नकली नोटों के साथ पकड़े गए नबिया उर्फ नवाब खां से पूछताछ उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रमजान पुत्र हाजी निवासी मापुरी, मोहम्मद उर्फ मेहमूद पुत्र इस्माइल खां निवासी जानपालिया सेड़वा, नंदलाल पुत्र महादेव माली निवासी मीरपुर खास (पाकिस्तान) हाल 35 आदेश्वर नगर बिड़ला स्कूल के सामने जोधपुर शकूर पुत्र नबाव उर्फ नबिया निवासी गागरिया रामसर को गिरफ्तार किया।

पाकसे मेहमूद लाया था नकली नोट कारतूस: अबतक की पूछताछ में सामने आया है कि नकली नोट कारतूस मोहम्मद उर्फ मेहमूद सीमा पार से लाया था। उसने यहां नबिया के बेटे शकूर को सप्लाई दी। रमजान पूर्व मे एनडीपीएस के मामले में गुजरात में सजायाफ्ता है। सीमा पार से लाए गए सामान का भुगतान हवाला एजेंट नंदलाल माली के जरिए किया गया।

अबतक नौ गिरफ्तार: पुलिसनकली नोट कारतूस प्रकरण में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य तस्कर नबिया, उसका साथी कचरा खां, हेमाराम, प्रेमाराम धोबी, गिरधारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि मंगलवार को रमजान, मोहम्मद, नंदलाल शकूर खां को गिरफ्तार किया।