पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे की जमीन को अपना बता 260 प्लॉट बेचे, करोड़ों की ठगी

दूसरे की जमीन को अपना बता 260 प्लॉट बेचे, करोड़ों की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुड़ीथाना क्षेत्र के सरस्वती नगर में स्थित शिवम् ग्रीन वैली डेवलपर्स के डायरेक्टर और एजेंटों द्वारा करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। कंपनी ने पाली जिले के रोहट के पास कलाली गांव में टाउनशिप के नाम पर 260 लोगों को प्लॉट बेच दिए। कुछ खरीदारों ने प्लॉट लेने के बाद जमीन की जांच की, तो उसका मालिक दूसरा ही निकला। 2 दिसंबर को मामला दर्ज होने के बाद कुड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार शाम कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

बहकावेमें आकर 85 लाख में प्लॉट खरीदे| कुड़ीपुलिस थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि शिवनगर निवासी ताराचंद पुत्र किशनलाल प्रजापत ने 2 दिसंबर को रिपोर्ट दी कि शिवम् ग्रीन वैली डेवलपर्स के डायरेक्टर मनीष प्रसाद और एजेंट मुकेशसिंह ने कुछ समय पहले रोहट के पास कलाली में कंपनी टाउनशिप होने और प्लॉट बेचने की बात कही। फायदे के बहकावे में आकर उसने 85 लाख रुपए में कुछ प्लॉट खरीदे। इसके बाद उसने जांच की, तो इस जमीन का मालिक कोई दूसरा ही निकला।

गिरफ्तारी से पहले फरार होने की फिराक में था

पुलिस ने बताया कि ठगी के अब तक दो दर्जन पीड़ित सामने चुके हैं। मंगलवार शाम कंपनी का डायरेक्टर बासनी में लक्ष्मीविहार/185 निवासी मनीष प्रसाद पुत्र प्रेमचंद कायस्थ शहर से फरार होने की फिराक में था, लेकिन उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

असलीमालिक जारी कर चुका है आम सूचना

मनीषप्रसाद ने खुद को 360 प्लाॅट की टाउनशिप का मालिक बताया था। इनमें से 260 प्लॉट बेचकर उसने अब तक करोड़ों रुपए कमा लिए। इधर, जमीन के असली मालिक से पूछताछ में सामने आया कि उसने पूर्व में ही मनीष से किसी प्रकार की कोई लेनदारी, पार्टनरशिप जमीन बेचान नहीं होने की आम सूचना अखबार में जारी कर दी थी।

{ रोहट के पास कलाली गांव में टाउनशिप का झांसा देकर ठगा

{प्लाॅट लेने के बाद खरीदारों ने जांच की तो सामने आया फर्जीवाड़ा