पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लैट| पेपर अब हिंदी में भी

क्लैट| पेपर अब हिंदी में भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनकम टैक्स| ऑनलाइन सबमिशन सिर्फ 15 मिनट में

रिजर्वेशन| 1 घंटे पहले कन्फर्म टिकट

देशके प्रतिष्ठित 17 लॉ स्कूलों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित होने वाले कॉमन लॉ एंट्रेस टेस्ट (क्लैट) का प्रश्न पत्र इस बार अंग्रेजी के अलावा हिंदी माध्यम में भी दिखाई देगा। इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन भी आयोजित होगी। परीक्षा की जिम्मेदारी इस बार लखनऊ की डॉ. राममनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (आरएलएनएलयू) को दी गई है। परीक्षा प्रणाली पर विचार के लिए क्लैट क्रियान्वयक कमेटी की बैठक हाल में आरएलएनएलयू के कुलपति परीक्षा समन्वयक प्रो. गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इसमें प्रो. गुरदीप सिंह ने कहा कि उत्तर भारत के प्रदेशों के स्टूडेंट्स की संख्या क्लैट में सर्वाधिक होती है। वहां के काफी बच्चे हिंदी माध्यम में पढ़ते हैं, लेकिन यह परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में होने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी प्रकाशित किए जाते हैं। क्लैट में भी दोनों भाषा में प्रश्न पत्र देने पर विचार किया जा सकता है। समिति के सदस्यों ने इस पर सहमति व्यक्त की। इसकी घोषणा संभवतया एक जनवरी को कर दी जाएगी।

ऑनलाइन सबमिशन कर बचें परेशानी से

{ साइट पर अपने टैक्स से जुड़ा चालान चुनें। जानकारियाें की एंट्री करें।

{इसके बाद कन्फर्मेशन डिस्प्ले होगा। डाटा पुष्टि होते ही नेट बैकिंग साइट पर लॉग इन कर पेमेंट करें।

{इसके बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर पेमेंट से जुड़ा चालान डिस्प्ले होगा। इसका प्रिंट निकाल रिकाॅर्ड में रखें।

मैन्युअली जमा कराने में ये परेशानी

{पहलेफाॅर्म 218 भरना होगा, इसके बाद बैंक नंबर देगा।

{बैंक द्वारा दिए नंबर पर चालान जमा करवाना होगा। नंबर भरने में थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो पैसा किसी और के खाते में चला जाएगा। इससे एडवांस टैक्स जमा कराने पर भी क्रेडिट नहीं मिलेगी।

आगामी 4 घंटे में चलने वाली ट्रेनों की जानकारी

रेलवेने यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर रिजर्वेशन इन्क्वायरी से जुड़ी वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर सर्विसेस कॉलम में करंट बुकिंग उपलब्धता नाम से लिंक दिया है। इसे खोलने पर दिए गए बॉक्स में जोधपुर लिखने पर यहां से अगले चार घंटे में चलने वाली ट्रेनों में करंट कोटे की सीटों का ब्यौरा प्रदर्