- Hindi News
- तबादले के बाद भी डीटीपी ने नहीं छोड़ी कार, जेडीए को 25 हजार का नुकसान
तबादले के बाद भी डीटीपी ने नहीं छोड़ी कार, जेडीए को 25 हजार का नुकसान
जोधपुर| जेडीएकी प्लानिंग शाखा से डेढ़ माह पहले स्थानांतरित होकर एसटीपी कार्यालय में जाॅइनिंग देने के बावजूद डिप्टी टाउन प्लानर (डीटीपी) पूरणराम बेनीवाल जेडीए की अनुबंधित कार में घूम रहे हैं। इससे जेडीए को अब तक 25 हजार रुपए का नुकसान हो चुका है। नगरीय विकास विभाग ने गत 22 अक्टूबर को बेनीवाल का ट्रांसफर जोधपुर में ही एसटीपी कार्यालय में किया था।
इंजी.शाखा से हटाई थी पांच कारें| जेडीएकी आर्थिक हालत खराब होने के कारण पिछले दिनों इंजीनियरिंग शाखा में लगी पांच कारें हटाई गई थी। वित्त शाखा ने बेनीवाल को कार देने में आपत्ति भी जताई।
ट्रांसफर होने के बाद मैं प्लानिंग शाखा से रिलीव हो गया। फिर एसटीपी ऑफिस में जॉइन कर लिया था। सरकार के आदेश से जेडीए की कार मेरे पास है। किसी ने आपत्ति जताई है, तो कल ही कार छोड़ दूंगा।
-पूरणारामबेनीवाल, डीटीपी
आयुक्त बोले- किसी को नहीं लगाया, इसलिए चार्ज दिया
आयुक्तबीआर चौधरी का कहना है कि बेनीवाल का ट्रांसफर हो गया, लेकिन उन्हें अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसलिए वे जेडीए की कार का उपयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर बीते डेढ़ माह से मास्टर प्लान की जनसुनवाई भी बंद है।