पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स में बायोकेमिस्ट्री पर चार दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से

एम्स में बायोकेमिस्ट्री पर चार दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| एम्समें बुधवार से 41वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री ऑफ इंडिया (एसीबीकॉन)-2014 शुरू होगी। इस चार दिवसीय कॉन्फ्रेंस में सीएमई वर्कशॉप का आयोजन होगा। आयोजन सचिव डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महानिदेशक डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च के सचिव डॉ.वीएम कटोच गुरुवार को शाम 6 बजे उद्घाटन करेंगे। कांफ्रेंस में एम्स में ही एक साथ चार स्थानों पर सिम्पोजियम आयोजित होंगे। इस दौरान 124 लेक्चर कोर बायोकेमेस्ट्री से मोलेक्यूलर डायग्नोस्टिक के विषयों पर होंगे। साथ ही डायबिटीज, कैंसर, अर्थराइटिस, हार्ट डिजीज इंफेक्शन इम्ह्मूनोलॉजी पर विशेष व्याख्यान होंगे। कॉन्फ्रेंस में विश्व के 800 विशेषज्ञ शामिल होंगे।