- Hindi News
- द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती आवेदनों के कंप्यूटर डाटा बनने शुरू
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती आवेदनों के कंप्यूटर डाटा बनने शुरू
जोधपुर| आरपीएससीने द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के आवेदनों की जांच के बाद अब उनके कंप्यूटर डाटा बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य तीन-चार दिन चलेगा। इसके बाद मंडलवार पदों की सूची मांगी जाएगी। आरपीएससी ने वर्ष 2011 में रिक्त पदों की गणना करते हुए स्कूलों में विषयाध्यापकों की पूर्ति करने के लिए द्वितीय श्रेणी अध्यापक पद की परीक्षा करवाई। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच जोधपुर मंडल आरपीएससी की टीम ने की। अब इनके नाम, पते सहित तमाम जानकारियां कंप्यूटर में फीड की जा रही है, ताकि जिलेवार पदों की मांग के अनुरूप शिक्षक दिए जा सकें।