पारा 10 डिग्री के पास, ठिठुरन बढ़ी
जोधपुर| शहरसहित संभाग के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। गत चार दिनों में जोधपुर शहर का न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री उतर गया। सोमवार को करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पास पहुंच गया। जोधपुर शहर में पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से कुछ दिन पहले तक सर्दी का असर नहीं के बराबर था, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से िवक्षोभ का असर कम होने से ठंडक बढ़ने लगी। सोमवार को अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री के पास पहुंच गया है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय कोहरा छाया रहा।