सूरसागर एक्सईएन मेघवाल कार्यमुक्त
जोधपुर| सूरसागरविधानसभा क्षेत्र के एक्सईएन संपतलाल मेघवाल मंगलवार को कार्यमुक्त हो गए। राज्य सरकार ने उनका तबादला निकाय चुनाव के पहले अजमेर नगर निगम में कर दिया था, लेकिन सीईआे ने उन्हें रिलीव नहीं किया था। सीईआे का कामकाज देख रहे आयुक्त (मुख्यालय) एनएस चौहान ने मंगलवार को मेघवाल को रिलीव कर दिया। आयुक्तों की कमी के चलते उन्होंने एक्सईएन के साथ-साथ सात माह से ज्यादा समय तक सूरसागर आयुक्त का कामकाज भी संभाला।