भाकपा ने किया सरकारी नीतियों का विरोध
भाकपा ने किया सरकारी नीतियों का विरोध
जोधपुर | भारतकी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला सचिव जयराम खांगटा ने कहा कि राज्य की वसुंधरा सरकार मेहनतकश अवाम के व्यापक तबकों के लिए बुनियादी जरूरत मुहैया करवाने में विफल रही हैं। सभा को संजीव खंडेलवाल, किशन मेघवाल, ज्ञान चौधरी महिपाल ने भी संबोधित किया।