ट्रक चालकों ने रोका रास्ता
जोधपुर | मंडाेरपुलिस थाने के पास नागौर रोड स्थित नाके पर ट्रक चालक हरिसिंह एक पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। हरिसिंह का आरोप था कि पुलिसकर्मी ने उससे 200 रुपए मांगे और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इससे नाराज ट्रक चालकों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एडीसीपी (पूर्व) कैलाश सांदू एसीपी जसवंत सिंह ने उनसे समझाइश कर रास्ता खुलवाया।