- Hindi News
- सीवर लाइन का कार्यादेश जारी होने के बावजूद अटका काम
सीवर लाइन का कार्यादेश जारी होने के बावजूद अटका काम
जोधपुर | सात-आठसाल से सीवरेज के गंदे पानी का दंश झेल रहे त्रिपोलिया, मेहता मार्केट सोजती गेट के करीब 500 व्यापारियों की उम्मीद की नजरें अब महापौर घनश्याम ओझा पर है। त्रिपोलिया से सोजती गेट तक रोज बहते गंदे पानी की समस्या को देखते हुए निगम ने अगस्त में 18 इंच की सीवर लाइन बिछाने का टेंडर किया। इसके बाद 68 लाख का कार्यादेश भी जारी किया गया, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही निकाय चुनाव की आचार संहिता का पेंच फंस गया। निगम के लचर सिस्टम से यह काम अब तक अटका है। इससे परेशान दुकानदार व्यापारियों ने महापौर ओझा को पत्र लिख पूछा है कि कब तक यूं ही सड़कों पर गंदा पानी बहता रहेगा।
रोजसुबह 2 घंटे पैदल चलना मुश्किल : त्रिपोलियासे सोजती गेट तक रोज सुबह 2 घंटे तक सड़कें गंदे पानी में डूबी रहती है। ऐसे में स्कूली बच्चों सुबह काम पर जाने वाले लोग आवागमन नहीं कर पाते। उन्हें दो फीट तक भरे गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने पूर्व पार्षद स्मिता सिंघवी व्यापारियों की मांग पर समाधान करना चाहा, मगर तब तक आचार संहिता लग गई। इसके पहले इस काम को शहर में सवा करोड़ रुपए के सीवर लाइन के काम में शामिल किया गया था, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलते ही इसके कार्यादेश निरस्त हो गए थे।
पहलेहाथीराम का ओडा में थी परेशानी : दससाल पहले ऐसी ही समस्या हाथीराम का आेडा से बंबा रोड पर थी। तब निगम ने समस्या के समाधान का दावा करते हुए नई पाइप लाइन बिछाई, लेकिन तब से ही यह गंदा पानी त्रिपोलिया की आेर डायवर्ट हो गया।
यहकाम ठेका फर्म के वश का नहीं, उसके पास मैनपावर नहीं
^जिसठेका फर्म को यह काम मिला है, यह काम उसके वश का नहीं है। इतनी गहरी सीवर लाइन के लिए तो उसके पास मैनपॉवर है आैर ही कोई मैकेनिज्म है। मुझे नहीं लगता कि वह काम कर पाएगा। ^ सुखरामचौधरी, एक्सईएन(शहर)
^कामनहीं करने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर देंगे
^मैंइसी शहर का हूं तो मुझे इस परेशानी की गंभीरता मालूम है। जल्द ही इसके समाधान की दिशा में काम चालू होगा। ठेकेदार काम नहीं करेगा तो ब्लैक लिस्टेड कर दूसरे को काम देंगे। ^ घनश्यामआेझा, महापौर
त्रिपोलिया से सोजती गेट तक बहते गंदे पानी से परेशानी
जोधपुर | सात-आठसाल से सीवरेज के गंदे पानी का दंश झेल रहे त्रिपोलिया, मेहता मार्केट सोजती गेट के करीब 500 व्यापारियों की उम्