पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रोताओं ने मीट एंड ग्रीट में बताई चॉइस

श्रोताओं ने मीट एंड ग्रीट में बताई चॉइस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर के नंबर वन रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम के श्रोताओं ने मीट एंड ग्रीट एक्टिविटी में हिस्सा लेकर अपने पसंदीदा शो को लेकर विचार व्यक्त किए। माय एफएम पर प्रसारित \\\"तुम्हारी मेरी बातें\\\' की होस्ट आरजे परागी ने मंगलवार को चौपासनी रोड स्थित होटल बद्री पैलेस में अपने श्रोताओं से मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम के तहत मुलाकात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद शहर की महिलाओं ने माय एफएम के अपने पसंदीदा शो के बारे में चर्चा की। साथ ही यह भी बताया कि उन्हें सबसे अच्छा क्या लगता है और वे शो में क्या नया चाहते हैं। इस दौरान एक्सपोज यूनिसेक्स सैलून की दीप्ति ने महिलाओं को ब्यूटी टिप्स भी दिए। आरजे परागी ने श्रोताओं के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वहीं कुछ लक्की विजेताओं को गिफ्ट भी दिए गए। माय एफएम आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिसमें माय एफएम के श्रोताओं की राय महत्वपूर्ण रहेगी। जियो दिल से...