पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेडीए निगम ने अतिक्रमण हटाए

जेडीए निगम ने अतिक्रमण हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जेडीएनगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाकर खुद की जमीन पर काबिज अतिक्रमियों को हटाने की कार्रवाई की। जेडीए ने विवेक विहार आवासीय योजना ग्राम केरू की जमीन पर कच्चे झोपड़े बनाकर कब्जा करने वालों को खदेड़ा तो निगम ने घंटाघर में कर्व स्टोन से बाहर निकले ठेलाधारकों फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित करने का काम किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान समूचे घंटाघर में दुकानदारों को कर्व स्टोन के भीतर रहने की हिदायत दी गई। जेडीए आयुक्त भूराराम चौधरी के आदेश पर प्रवर्तन अधिकारी नवरतन गहलोत प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा ने शताब्दी सर्किल के समीप विवेक विहार आवासीय योजना के सेक्टर की जमीन पर करीब 50 झोपड़े बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों को हिदायत दी। इस पर 15 अतिक्रमी स्वयं हट गए, शेष अतिक्रमियों को बुधवार को हटाया जाएगा। वहीं ग्राम केरू के खसरा नंबर 812 की जमीन पर 25 कच्चे झूंपे बनाकर परिवारों ने निवास शुरू कर दिया था। दस्ते ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाकर मौके से एक गाड़ी सामान भी जब्त किया। जेडीए दस्ते ने श्याम नगर के प्लांट नंबर 24 पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाया आैर मौके से भवन निर्माण सामग्री भी जब्त की।