पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों के मुंशियों ने हड़ताल के लिए कोर्ट से मांगी माफी

वकीलों के मुंशियों ने हड़ताल के लिए कोर्ट से मांगी माफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | वकीलोंकी हड़ताल के समर्थन में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने और हड़ताल पर जाने का मुंशियों को अफसोस है। मुंशी एसोसिएशन ने मंगलवार को कोर्ट के समक्ष लिखित में हड़ताल के लिए माफी मांगी और भविष्य में न्यायिक कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। हाईकोर्ट मुंशी एसोसिएशन की ओर से मुंशियों के वेलफेयर को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान एसोसिएशन के महासचिव रामनिवास विश्नाेई ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर माफीनामा पेश किया। कोर्ट ने भी उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए माफी दे दी। एसोसिएशन की ओर से याचिका दायर कर वेलफेयर की व्यवस्था का आग्रह किया था। मुंशी न्यायिक कार्यों में सहयोग के साथ महत्वपूर्ण कार्य करने से दिनभर व्यस्त रहते हैं, लेकिन इनके वेलफेयर के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है, जबकि कई राज्यों में वेलफेयर की व्यवस्था है। हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश गोविंद माथुर ने याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार से मुंशियों के वेलफेयर के लिए प्रयासों के संबंध में जवाब मांगा है। सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता पीआर सिंह ने पैरवी की। अब इस मामले में 27 जनवरी को सुनवाई होगी।