पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 स्कूलों के 104 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

23 स्कूलों के 104 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| जिलास्तरीय जीवन कौशल बाल विकास मेला मंगलवार को श्री सरस्वती बाल वीणा भारती सी.सै. स्कूल सिरोला बेरा सूरसागर में संपन्न हुआ। समारोह में भाजपा जिला महामंत्री जगतनारायण जोशी ने बच्चों को संस्कारवान देश के सच्चे नागरिक बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राजकीय अधिवक्ता शिवकुमार व्यास, शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी प्रारंभिक अरविंद कुमार व्यास ने मेले से संबंधित जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एसएसए के एपीसी ओमप्रकाश टाक, श्री सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल के निदेशक भूराराम चौधरी, चंपालाल थे। इस दौरान चित्रकला, कोलाज, आओ गीत गाएं, वाद-विवाद, में 23 स्कूलों के 104 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन मेला प्रभारी श्याम गिरि गोस्वामी ने किया। राजेश व्यास ने आभार जताया। स्वागत संतोष कल्ला ने किया।

येस्कूल रहे अव्वल : आओगीत गाएं प्रतियोगिता में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल सिरोला बेरा प्रथम, श्री सरस्वती बाल वीणा भारती चांदणा भाकर द्वितीय, राउप्रावि डोडियाल भोपालगढ़ तृतीय। चित्रकला कोलाज निर्माण में रावि पूर्व उप्रावि शास्त्रीनगर प्रथम, एसएनटी रामावि पूंजला द्वितीय, राउप्रावि डोडियाल तृतीय तथा वाद-विवाद पक्ष में राउप्रावि मंडली चारणान, श्री सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल सिरोली बेरा रावि पूर्व उप्रावि शास्त्रीनगर क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय जबकि विपक्ष में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती सिरोला बेरा प्रथम, श्री लालबहादुर शास्त्री स्कूल सुभाष चौक द्वितीय राउप्रावि असाडा तृतीय रहे। जनसंख्या क्विज में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल सिरोला बेरा प्रथम, राउप्रावि भगत की कोठी द्वितीय तथा रावि पूर्व उप्रावि शास्त्रीनगर तृतीय रहा। भूमिका निर्वहन में श्री सरस्वती बाल वीणा भारती स्कूल सिरोला बेरा प्रथम, रावि पूर्व उप्रावि शास्त्रीनगर द्वितीय तथा राउप्रावि कबीर नगर तृतीय रहा।