पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने कुलपति से पूछा: हम फर्स्ट ईयर में हैं या सैकंड ईयर में

स्टूडेंट्स ने कुलपति से पूछा: हम फर्स्ट ईयर में हैं या सैकंड ईयर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जयनारायणव्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित से बीए के स्टूडेंट्स ने पूछा कि हम किस कक्षा में हैं फर्स्ट र्इयर या सैकंड र्इयर में? स्टूडेंट्स मंगलवार को एसएफआई के छात्र नेताओं के साथ जेएनवीयू केंद्रीय कार्यालय पहुंचे तथा वहां प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के समय पर परिणाम घोषित नहीं करने से उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है। दिसंबर आधा निकल रहा है, लेकिन अब तक पूरक परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए हैं, उन्हें यह तक पता नहीं कि वे किस कक्षा में हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को प्रदर्शन करने से रोका और कहा कि नारेबाजी करने के बजाय कुलपति से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत करवाएं, लेकिन एसएफआई कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने बीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स को कुलपति से मिलने भेजा। स्टूडेंट्स ने कुलपति को अपनी समस्या बताई तो उन्होंने शीघ्र ही परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसएफआई के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, जेएनवीयू कमेटी अध्यक्ष रामनारायण विश्नोई, पूर्व जिलाध्यक्ष किशन खुडिवाल, इंद्रा कुमारी, जिला उपाध्यक्ष रामजीवन विश्नोई, छात्रा विंग अध्यक्ष नेहा गौराणा वर्षा पालीवाल सहित कई छात्र नेता स्टूडेंट्स मौजूद थे।