- Hindi News
- सेंट्रल एकेडमी के संस्थापक मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित
सेंट्रल एकेडमी के संस्थापक मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित
सेंट्रल एकेडमी चौहाबो शाखा में मंगलवार को शिक्षण संस्थान के जोधपुर संभाग संस्थापक पूर्व निदेशक स्व. दिनेश नारायण मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान अध्यक्ष पद्मा मिश्र, निदेशक अंकुर पदम दिनेश मिश्र अंकित वत्स मिश्र ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी कड़ी में नगर के संस्थान के पदाधिकारी, कर्मचारी अध्यापकों विद्यार्थियों ने भी स्व. मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।