गोरखा टीम ने जीता उम्मेद भवन पैलेस कप
गोरखाटीम ने उम्मेद भवन पैलेस पोलो कप जीत लिया। मंगलवार को यहां खेले गए फाइनल में गोरखा टीम ने मेजबान उम्मेद भवन पैलेस टीम को 7-2.5 गोल से हरा दिया। गोरखा टीम के लिए तीन हैंडिकैप के विशाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के सभी सात गोल किए। विशाल सिंह ने पहले चक्कर में तीन, दूसरे और तीसरे चक्कर में दो- दो गोल किए। डेढ़ गोल की शुरुआती बढ़त लेकर उतरी उम्मेद भवन पैलेस के लिए एकमात्र गोल विश्व राज सिंह ने पहले चक्कर में किया। पूर्व नरेश गज सिंह और उम्मेद भवन के जनरल मैनेजर विसेंट रामोस ने पुरस्कार वितरण किया। दो दिन के अवकाश के बाद शुक्रवार को ब्रिटिश पोलो डे के तहत मैच खेले जाएंगे।
पोलो मैच में गेंद के लिए खिलाड़ियों में टसल।
मालानी कब्स ने मेजर ठाकुर सरदार सिंह जसोल मेमोरियल कप जीत लिया। यहां खेले इस प्रदर्शन मैच में मालानी कब्स ने जसोल कोल्ट्स को 5-4 से हरा दिया। निर्धारित चार चक्कर तक दोनों टीमें 4-4 गोल से बराबर थीं, इसलिए अतिरिक्त चक्कर का सहारा लिया गया। इसमें हैदराबाद के हमजा अली ने निर्णायक गोल किया। हमजा अली ने पहले चक्कर में भी एक गोल किया था। योगेश्वर सिंह ने दो और उदित चंद्र पाल ने एक गोल किया। जसोल कोल्ट्स की ओर से सय्यद बशीर अली ने तीन जन्म जय सिंह ने एक गोल किया।
मालानी कब्स को जसोल कप