गजानंद क्लब बीकानेर अगले दौर में
जोधपुर | स्वर्णकारक्रिकेट में मंगलवार को पहले मैच में बाबा रामदेव क्लब ने एक विकेट पर 160 रन बनाए। रोहित ने नाबाद 100 रन बनाए। जवाब में गजानंद क्लब ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गजेंद्र सोनी ने 54 रन बनाए। भगवान ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में बीकानेर ने चार विकेट पर 200 रन बनाए। दिलीप ने 93 रन बनाए। जवाब में स्वर्ण टाइगर टीम 117 रन बना सकी।