पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजकीय महाविद्यालय की शिफ्टिंग मामले की सुनवाई कल

राजकीय महाविद्यालय की शिफ्टिंग मामले की सुनवाई कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | हाईकोर्टके न्यायाधीश अरुण भंसाली ने बुधवार को चैनपुरा से शिफ्ट किए जाने वाले राजकीय महाविद्यालय के संबंध में कोर्ट कमिश्नर द्वारा पेश की गई तथ्यात्मक रिपोर्ट का अध्ययन किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। चैनपुरा से सरकारी कॉलेज को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहला पुलिया क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल परिसर में शिफ्ट करने के विरुद्ध दायर याचिका की सुनवाई करते हुए गत शुक्रवार को इस मामले में अधिवक्ता सीएस कोटवानी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट कमिश्नर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट का न्यायाधीश भंसाली ने अध्ययन किया। अब इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।