पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के गोपाराम विश्नोई निर्विरोध उप जिला प्रमुख बने

भाजपा के गोपाराम विश्नोई निर्विरोध उप जिला प्रमुख बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुरजिला परिषद में उप जिला प्रमुख के पद पर भाजपा के गोपाराम विश्नोई को निर्विरोध चुन लिया गया है। कांग्रेस की ओर से इस पद के लिए एक नामांकन पत्र तो लिया था, लेकिन किसी ने भरा नहीं। विश्नोई ने दो नामांकन पत्र भरे थे, दोनों वैध पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन भरने के निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक अन्य किसी सदस्य द्वारा नामांकन नहीं भरने पर गोपाराम विश्नोई को निर्विरोध उप जिला प्रमुख घोषित कर दिया। उन्हें उप जिला प्रमुख पद की शपथ दोपहर एक बजे दिलाई गई। इसके साथ ही विश्नोई को पुष्पहार पहना कर बधाई दी गई।

जुलूसनिकाला, कार्यकर्ताओं की भीड़

उपजिला प्रमुख विश्नोई के साथ केंद्रीय वूल बोर्ड के चेयरमैन जसवंत सिंह विश्नोई, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई और नव निर्वाचित जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी मौजूद थे। विश्नोई के उप जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद तो जुलूस निकाला गया और ही कोई भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं की कोई भीड़ ही थी।