पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा देहात मंडल के 11 अध्यक्षों की घोषणा

भाजपा देहात मंडल के 11 अध्यक्षों की घोषणा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| भारतीयजनता पार्टी देहात जिला की रविवार को आयोजित बैठक में पार्टी के 11 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस बैठक में प्रभारी मुकेश दाधीच, सह प्रभारी घनश्याम डागा, सांसद गजेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई के साथ जिले के पदाधिकारी भी शामिल हुए।जिलाध्यक्ष पब्बाराम विश्नोई ने बताया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी की अनुशंषा से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसमें लूनी में तुलसीराम मेघवाल,मंडोर राजूराम गहलोत,तिंवरी कैप्टन नरपतसिंह,आेसिया हड़मान सोनी,बापिणी प्रेमसिंह देणोक,लोहावट शांतिलाल शर्मा, फलौदी शहर जयप्रकाश जोशी,फलौदी देहात के लिए हरनारायण पालीवाल, बावड़ी भागीरथ नैण,बिलाड़ा शहर लादुराम जाजावन्त तथा भोपालगढ़ में जयराम जाखड़ को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। विश्नोई ने बताया कि प्रधान के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने वाले मिश्रीलाल छाबा और अन्य कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेशाध्यक्ष को भेजकर इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।