पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए गैस कनेक्शन के लिए अब शपथ पत्र की जरूरत नहीं

नए गैस कनेक्शन के लिए अब शपथ पत्र की जरूरत नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| गैसपेट्रोलियम मंत्रालय ने नए उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल किया है। अब नए उपभोक्ताओं को उनके नाम से कोई अन्य कनेक्शन नहीं होने का शपथ पत्र अलग से देने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें केवल एजेंसियों में उपलब्ध स्टेंडर्ड फॉर्म भरकर जमा करवाना होगा। वहीं केवाईसी फॉर्म भरने के साथ एड्रेस आईडी प्रूफ की दो प्रतिलिपि भी देनी होगी। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन राजस्थान के अध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार इस संबंध में जारी निर्देश आईओसी, एचपीसी बीपीसी तीनों कपंनियों में लागू होंगे। हालांकि कनेक्शन ट्रांसफर करवाने वालों को पूर्व की भांति नियमानुसार शपथ पत्र देना होगा।