- Hindi News
- डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारी की करंट से मौत
डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारी की करंट से मौत
जोधपुरविद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपखंड बाप के बारू स्थित 33/11 जीएसएस पर कार्यरत तकनीकी कर्मचारी की रविवार शाम साढ़े पांच बजे करंट लगने से मौत हो गई। घटना बारू के धोलिया गांव में ट्रांसफार्मर पर कार्य करते समय घटी। इस दौरान सहायक अभिंयता धनराज लटियाल भी मौके पर ही उपस्थित थे। मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव को बाप सीएचसी में स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता धनराज लटियाल रविवार को बारू क्षेत्र के दौरे पर थे। तकनीकी कर्मचारियों के साथ क्षेत्र की लाइनों के रख-रखाव का काम किया जा रहा था। धोलिया गांव में सेवगसिंह नाम का तकनीकी कर्मचारी ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। शटडाउन भी लिया हुआ था लेकिन अचानक वह करंट की चपेट में गया। अधिकारी अन्य कर्मचारियों ने उसे शीघ्र ही बाप स्थित सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक अभियंता लटियाल ने कहा कि करंट आने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
अधिकारी के आंखों के सामने हुआ हादसा, धोलिया गांव में ट्रांसफार्मर पर कर रहा था काम