पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में बेटा होने का दावा कर प्रसूता के परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल में बेटा होने का दावा कर प्रसूता के परिजनों ने किया हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | उम्मेदअस्पताल में शनिवार को सीजेरियन डिलीवरी के बाद ऑपरेशन थिएटर से बाहर आई एक प्रसूता ने डॉक्टर स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने नवजात बच्ची प्रसूता का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें दोनों का ब्लड ग्रुप समान पाया गया। इसके बाद रविवार को अस्पताल पहुंचे करीब डेढ़ सौ परिजनों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल चौकी की पुलिस ने समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। फिर अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। इधर, परिजनों ने खांडा फलसा पुलिस थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि खेतानाडी , मंडोर निवासी शबाना प|ी मोहम्मद सैफ के शनिवार दोपहर 2:10 बजे सीजेरियन डिलेवरी में लड़की पैदा हुई। शबाना के पेट में पानी अधिक होने के कारण उसे ओटी में ही रखा गया। इस दौरान दोपहर 2:52 बजे एक अन्य महिला फलसूंड निवासी ओमी प|ी जीवाराम के लड़का हुआ। इसके बाद दोनों को पौने चार बजे ओटी से बाहर लाया गया। बाहर आते ही शबाना परिजनों ने बच्चा बदलने की बात पर हंगामा शुरू कर दिया।

लड़कीही हुई, फिर जांच करवा रहे हैं

^भर्तीटिकट रिकॉर्ड के अनुसार लड़की ही हुई है। परिजनों की शिकायत पर ब्लड टेस्ट करवाया। जिसमें मां नवजात बच्ची का ब्लड ग्रुप एक ही मिला। फिर भी डॉ. प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है।

-डॉ. अनुरागसिंह, अधीक्षक,उम्मेद अस्पताल