पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिंवरी : कांग्रेस की हुई क्राॅस वोटिंग

तिंवरी : कांग्रेस की हुई क्राॅस वोटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावड़ी : निर्दलीय प्रेमलता जीती

बावड़ी | स्थानीयपंचायत समिति के उप प्रधान पद पर वार्ड संख्या 20 से निर्दलीय के रूप में जीतने वाली प्रेमलता को जीत हासिल हुई है। रविवार को भाजपा के समर्थन के साथ निर्दलीय प्रेमलता प|ी प्रेमप्रकाश गंगाणी ने नामांकन दाखिल किया था। जबकि, कांग्रेस की ओर से जोगाराम ने उम्मीदवारी पेश की। मतदान के बाद प्रेमलता को 11 जोगाराम को 10 वोट मिले। उल्लेखनीय है कि प्रेमलता ने शनिवार को प्रधान पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था, लेकिन भाजपा में ही भीतरघात के चलते कांग्
तिंवरी : कांग्रेस की हुई क्राॅस वोटिंग

तिंवरी | नवसृजितपंचायत समिति के उप प्रधान भाजपा की रेखा परिहार निर्वाचित हुई। रेखा प|ी संजय परिहार और कांग्रेस के भवानीसिंह और भाजपा से बागी वर्षा चौधरी ने नामांकन भरा था। जद्दोजहद के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के बागी के पक्ष में नाम वापस ले लिया। इसके बाद हुई वोटिंग में रेखा को 14 और भाजपा की बागी प्रत्याशी को 9 वोट मिले। कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग के चलते एक मत भाजपा के पक्ष में गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष भंवरसिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय गोयल, सीपी धूत, पन्नालाल सेवग, नृसिंह भार्गव, मनीष शर्मा, मानसिंह घेवड़ा, हरिसिंह पंवार, शेरूराम राव, अचलदास छंगाणी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक भैराराम सियोल ने तिंवरी पंस में प्रधान उप प्रधान सहित भाजपा के सदस्य बहुमत से चुनकर आने पर बधाई दी और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

विकासअधिकारी प्रजापत ने संभाला पदभार

बापिणी | नवसृजितपंचायत समिति बापिणी के नए विकास अधिकारी आसुराम प्रजापत होंगे। वे पंचायत समिति फलौदी के अधिशासी अभियंता पद से स्थानांतरण होकर बापिणी पंचायत समिति आए हैं। उन्होंने शनिवार को विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।