पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपालगढ़: रामरख निर्विरोध बने उप प्रधान

भोपालगढ़: रामरख निर्विरोध बने उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बापिणी : भागीरथ मदेरणा बने उप प्रधान

बापिणी | स्थानीयपंचायत समिति के प्रथम उप प्रधान पद के लिए भाजपा के भागीरथ राम मदेरणा को जीत हासिल हुई है। निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्रसिंह मीणा ने बताया कि भाजपा की ओर से भागीरथ कांग्रेस की ओर से मांगीलाल ने नामांकन दाखिल किया। वोटिंग के बाद मदेरणा को 12 और मांगीलाल को 7 वोट मिले।


भोपालगढ़: रामरख निर्विरोध बने उप प्रधान

भोपालगढ़ | भाजपाकी ओर से रामरख और कांग्रेस की आेर से रामकिशोर ने उप प्रधान पद के लिए नामांकन भरा था। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि दोनों पार्टी के प्रत्याशियों के आवेदन जांच में सही पाए गए, लेकिन आखिरी दौर में रामकिशोर खदाव ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे रामरख का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। उल्लेखनीय है कि स्थानीय पंस के 23 सदस्यों में 11 भाजपा, 8 कांग्रेस और 4 निर्दलीय चुनकर आए थे। शनिवार को प्रधान पद के लिए हुई वोटिंग में भाजपा के चिमनसिंह को 15 मत मिले थे। इसी के चलते रविवार को कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामरख को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी निर्वाचित सदस्य भी मौजूद थे।

54साल में भाजपा का दूसरा प्रधान : स्थानीयपंचायत समिति की बागडोर भाजपा को दूसरी बार हासिल हुई है। इससे पहले वर्ष 2005 में भाजपा के भैराराम चौधरी प्रधान बने थे। उस दौर में जोधपुर जिला प्रमुख की सीट पर भाजपा की अमिता चौधरी चुनी गई थी। इसके अलावा यहां हर बार दिग्गज नेता परसराम मदेरणा की पार्टी कांग्रेस का ही दबदबा रहा है।

भोपालगढ़. उपप्रधानरामरख को प्रमाण-पत्र सौपते निर्वाचन अधिकारी पूनिया तहसीलदार शर्मा।