पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस ट्रक भिड़े, चार घायल

रोडवेज बस-ट्रक भिड़े, चार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | खारिया मीठापुर

सवारियांलेकर जयपुर से जोधपुर जा रही रोडवेज बस शनिवार देर रात दो बजे खारिया मीठापुर के शेर बडला के पास ट्रक से भिड़ गई। हादसे में बस चालक परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा होते ही नेशनल हाइवे 112 पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर बिलाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय बिलाड़ा ले जाया गया। मुंशी जगदीशसिंह ने बताया कि रोडवेज बस जोधपुर की ओर जा रही थी कि कपास से भरी ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराए और ट्रक पलटी खा गया।

हादसे में रोडवेज बस चालक पृथ्वीसिंह, परिचालक भवानीप्रसाद, यात्री मोहित शर्मा सोहन कौर घायल हो गए। रोडवेज बस परिचालक भवानीप्रसाद ने बिलाड़ा पुलिस थाना में एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज करवाई। हादसा होने से बस के यात्रियों को पीछे से रही दूसरी रोडवेज बस में जोधपुर रवाना किया गया। वही रविवार दोपहर को क्रेन की सहायता से रोडवेज बस को घटनास्थल से हटाकर जोधपुर वर्कशाप भिजवाया गया।

खारिया मीठापुर. दुर्घटनामें क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।