- Hindi News
- बीआर मेघवाल बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी
बीआर मेघवाल बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी
डिफेंस कोरेसपोंडेंट. जोधपुर| भारतीयपुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बीआर मेघवाल बीएसएफ की राजस्थान फ्रंटियर के नए आईजी होंगे। वे अभी कोलकाता में बीएसएफ की नार्थदर्न कमान मुख्यालय में आईजी (पीएसओ) के पद पर कार्यरत हैं। वे निवर्तमान फ्रंटियर आईजी पीसी मीणा का स्थान लेंगे। आईजी मीणा की बीएसएफ में सात साल की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद वे शनिवार को रिलीव होकर अपने मूल कैडर यूपी में लौट गए हैं। आईजी मेघवाल साल भर पहले ही जैसलमेर (नॉर्थ) सेक्टर के डीआईजी रह चुके हैं। वे मूलत: पोकरण क्षेत्र के मेडवा गांव के रहने वाले हैं। वे वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अफसर हैं और पश्चिमी बंगाल कैडर के हैं। वे जोधपुर तथा दिल्ली में सीबीआई एसपी रह चुके हैं। मेघवाल ने भास्कर को बताया के वे दो तीन दिन में कोलकाता से रिलीव हाेकर जोधपुर में पदभार संभालेंगे। राजस्थान से सटे बॉर्डर को और सशक्त करना और जवानों के वेलफेयर के लिए काम करना प्राथमिकताओं में शुमार रहेगा।