- Hindi News
- सोशल मीडिया को सुरक्षित उपयोगी बनाने के गुर सिखाए
सोशल मीडिया को सुरक्षित उपयोगी बनाने के गुर सिखाए
सिटी रिपोर्टर. जोधपुर| लक्कीइंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में हैक एक्स प्लोईट, एथिकल हैंकिग विषय से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। सिक्योरिटी कंपनी लुसीडस की ओर से आयोजित कार्यशाला का संचालन राहुल त्यागी ने किया। अंतिम दिन साइबर लॉ, वेबसाइट हैकिंग, मॉलवेयर अवेयरनेस की जानकारी प्रदान की गई, जिसमें स्टूडेंट्स ने तकनीकी ज्ञान लिया और सोशल मीडिया को सुरक्षित उपयोगी बनाने के गुर सीखे। कार्यशाला में प्रबंध विभाग की एचओ़डी आशू राठौड़, व्याख्याता सहित विभिन्न कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया।