पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्यगोष्ठी भजन संध्या आयोजित

काव्यगोष्ठी भजन संध्या आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| राष्ट्रकविप्रदीप की जन्मशती पर उदयपुर के अर्बुदा कला मंदिर द्वारा काव्य गोष्ठी कवि प्रदीप भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में सिरोही के मूल निवासी डॉ. अक्षय सिंघी द्वारा कवि प्रदीप के भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अर्बुदा कला मंदिर के संस्थापक विवेक अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या में राष्ट्र कवि प्रदीप से जुड़े संस्मरण प्रस्तुत किए जाने के साथ ही उनके भजनों की प्रस्तुति दी गई सिरोही के डॉ. अक्षय सिंघी के साथ ही जयप्रकाश पंड्या ज्योतिर्पुंज ने भी कवि प्रदीप के रचित भजन प्रस्तुत करने के साथ ही गीतों की प्रस्तुति दी। विवेक अग्रवाल ने भजन प्रस्तुति के दौरान तबले पर संगत की।