- Hindi News
- सेमिनार में दी कैंसर के बारे में जानकारी
सेमिनार में दी कैंसर के बारे में जानकारी
जोधपुर| तेरापंथमहिला मंडल की ओर से रविवार को तातेड़ गेस्ट हाउस में साध्वी गुलाब कंवर के सान्निध्य में कैंसर जागरूकता विषयक सेमिनार आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वीवृंद द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। अध्यक्ष चंद्रा कोठारी ने स्वागत भाषण दिया, वहीं मुख्य अतिथि कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अशोक तलवार ने कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर हनवंतराज मेहता, अमिता जैन, मांगीलाल बुरड़, बीआर जैन, सरिता कांकरिया, संतोष मेहता, मर्यादा कोठारी, विनय तातेड़ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।