पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाडी आश्रम में शतचंडी यज्ञ कल

नाडी आश्रम में शतचंडी यज्ञ कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर. जोधपुर| पुष्करणासमाज के फुंजी महाराज की पुण्यतिथि पर विजय मंडली द्वारा 10 फरवरी को न्यू चांदपोल रोड स्थित नाडी आश्रम में शतचंडी यज्ञ एवं मां जगदंबा सहित पुष्करणा ब्राह्मणों के ग्यारह संतों की स्थापित प्रतिमाओं के अभिषेक का छठा वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। आश्रम के किशन भगवान जोशी ने बताया कि शतचंडी यज्ञ पंडित नवरतन अग्निहोत्री एवं अन्य सहयोगी पंडितों के सान्निध्य में होगा। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को भूमि पूजन, वेदी की स्थापना, गणेश पूजन, स्वस्ति वाचन सहित अन्य अनुष्ठान किए जाएंगे।

इनसंतों की प्रतिमाओं का होगा पूजन: नाडीआश्रम में स्थापित पुष्करणा समाज के संत अनंतराम महाराज, शिवदत्त मूथा महाराज, कृपाकिशन महाराज, उदयकिशन फुंजी महाराज, विष्णुदत्त अग्निहोत्री महाराज, वृत्तिनारायण, बलदेव ऋषि, तुलसीदास, मुकंददत्त कल्ला महाराज, विजयराज तथा रामऋषि महाराज की स्थापित प्रतिमाओं के अभिषेक का छठा वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भजन संध्या भी होगी, जिसमें विजय मंडली के सदस्य भक्ति गीतों को प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।